सोमवार, 30 अगस्त 2010

'पशुपतिनाथ मंदिर', काठमांडू (नेपाल)

क्विज संचालन ---- प्रकाश गोविन्द


दर्शन जी बने प्रथम विजेता
आप सभी को नमस्कार !
क्रियेटिव मंच आप सभी का स्वागत करता है !

आप सभी प्रतियोगियों एवं पाठकों को बहुत-बहुत बधाई जिन्होने इस पहेली मे हिस्सा लिया कल C.M.Quiz-38 में हमने प्रतियोगियों के समक्ष एक अत्यंत प्रसिद्ध जगह की तस्वीर दिखाई थी और प्रतियोगियों से पहचानने को कहा था। इस बार की क्विज इस मायने में बहुत ख़ास थी, क्योंकि हमने पहली बार देश के बाहर की किसी जगह का चयन किया था। क्विज का सही जवाब था "पशुपतिनाथ मंदिर, काठमांडू, नेपाल"

सोचा था कि इस बार प्रतियोगी खूब परेशान होंगे। हालांकि हमने हिंट दिया था लेकिन वो हिंट अपर्याप्त था। इसके बावजूद भी छह प्रतियोगी इस प्रसिद्ध जगह को पहचानने में सफल रहे। हमारे 'रियल क्विज फाईटर' आदरणीय दर्शन बावेजा जी ने बहुत शीघ्र अभेद्य निशाना लगाते हुए सबसे पहले जवाब दिया और प्रथम स्थान हासिल किया। इसके उपरान्त सुश्री इंदु अरोड़ा जी एवं आशीष मिश्र जी भी नहीं चूके और क्रमशः द्वितीय तृतीय स्थान हासिल किया।

इस बार दिनेश सरोज जी को जवाब देने में बहुत देर हो गई और देर रात गए उनका भी सही जवाब प्राप्त हुआ। चूंकि जवाब तब तक प्रकाशित नहीं हुए थे अतः उनको भी विजेता सूची में दर्ज किया गया है।

सभी विजेताओं को हमारी तरफ से बहुत-बहुत बधाई और शुभ कामनाएं

अब आईये क्विज के पूरे परिणाम के साथ ही क्विज में दिए गए 'पशुपतिनाथ मंदिर' के बारे में बहुत संक्षिप्त जानकारी प्राप्त करते हैं : :
पशुपतिनाथ मंदिर, काठमांडू [नेपाल]
Pashupatinath Temple, Kathmandu [Nepal]

2485715850_7e8f302a20 काठमांडू के पूर्वी हिस्से में बागमती नदी के तट पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर हिंदू धर्म के आठ सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। नेपाल में यह भगवान शिव का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। यह मंदिर दुनिया भर के हिंदू तीर्थयात्रियों के अलावा गैर-हिंदू पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी रहा है। यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में सूचीबद्ध है।

पशुपतिनाथ मंदिर में गैर हिंदू आगंतुकों को बागमती नदी के दूसरे किनारे से इसे बाहर से देखने की अनुमति है। नेपाल में भगवान शिव का मंदिर विश्वभर में विख्यात है। इसका असाधारण महत्व भारत के अमरनाथ केदारनाथ से किसी भी प्रकार कम नहीं। इस अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ के दर्शन के लिए भारत के ही नहीं, विदेशों के असंख्य यात्री और पर्यटक काठमांडू पहुंचते हैं। इस नगर के चारों ओर पर्वतमालाएं हैं जिनकी घाटियों में यह नगर अपना पर्वतीय सौंदर्य मुक्तहस्त से बिखेरने के लिए थोड़ी-सी भी कंजूसी नहीं करता। pashupatinath2

एक समय इस नगर का नाम कांतिपुर था। काठमांडू में बागमती विष्णुमती का संगम है। मंदिर का शिखर स्वर्णवर्णी अपनी छटा बिखेरता रहता है, साथ में डमरू सहित त्रिशूल है। मंदिर एक मीटर ऊंचे चबूतरे पर विराजमान है। मंदिर के चारों ओर पशुपतिनाथ जी के सामने चार दरवाजे हैं। दक्षिणी द्वार पर तांबे की परत पर स्वर्णजल चढ़ाया हुआ है। बाकी तीन पर चांदी की परत है। मंदिर चौकोर है। दोनों छतों के चार कोनों पर उत्कृष्ट कोटि की कारीगरी से सिंह की शक्ल बनाई गई है। मुख्य मंदिर में महिष रूपधारी भगवान शिव का शिरोभाग है जिसका पिछला हिस्सा केदारनाथ में है। इसका प्रसंग स्कंद पुराण में है।

मंदिर का अधिकतर भाग काष्ठ-निर्मित है। गर्भगृह में पंचमुखी शिवलिंग-विग्रह है जो अन्यत्र नहीं है। मंदिर परिसर में अनेक मंदिर हैं जिनमें पूर्व की ओर गणेश जी का मंदिर है। मंदिर के प्रांगण की दक्षिणी दिशा में एक द्वार है जिसके बाहर एक सौ चौरासी शिवलिंगों की कतारें हैं।


Kathmandu Pashupatinath 11 Pashupatinath Temple Complex From Terrace पशुपतिनाथ मंदिर के दक्षिण में उन्मत्त भैरव के दर्शन भैरव उपासकों के लिए बहुत कल्याणकारी है। पशुपतिनाथ ङ्क्षलग-विग्रह में चार दिशाओं में चार मुख और ऊपरी भाग में पांचवां मुख है। प्रत्येक मुखाकृति के दाएं हाथ में रुद्राक्ष की माला और बाएं हाथ में कमंडल है। हरेक मुख अलग-अलग गुण प्रकट करता है। पहला मुख अघोर मुख है, जो दक्षिण की ओर है। पूर्व मुख को तत्पुरुष कहते हैं। उत्तर मुख अर्धनारीश्वर रूप है। पश्चिमी मुखी को सद्योजात कहा जाता है। ऊपरी भाग ईशान मुख के नाम से पुकारा जाता है। यह निराकार मुख है। यही भगवान पशुपतिनाथ का श्रेष्ठतम मुख है।

1747 से नेपाली राजाओं ने पूजा-अर्चना के लिए भारतीय ब्राह्मणों को आमंत्रित करना शुरू किया। उनकी धारणा थी कि भारतीय ब्राह्माण हिंदू धर्मशास्त्रों और रीतियों में ज्यादा पारंगत होते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए माल्ला राजवंश के एक राजा ने एक दक्षिण भारतीय ब्राह्मण को पशुपति नाथ मंदिर का प्रधान पुजारी नियुक्त किया। यही परंपरा आगे भी जारी रही और दक्षिण भारतीय भट्ट ब्राह्मण ही इस मंदिर के प्रधान पुजारी होते चले आए।

lightbar1blk
C.M. Quiz - 38
प्रतियोगिता का परिणाम :


lightbar1blk
चौथा स्थानshubham jiशुभम जैन जी पांचवां स्थानroshni ji रोशनी साहू जी छठा स्थानdinesh saroj ji दिनेश सरोज जी
lightbar1blk
applause applause applause समस्त
विजताओं को बधाईयाँ
applause applause applause
applause applause applause applause applause applause applause applause applause
***********************************************************
आशा है जो इस बार सफल नहीं हुए वो आगामी क्विज में अवश्य सफल होंगे
आप लोगों ने प्रतियोगिता में शामिल होकर
इस आयोजन को सफल बनाया जिसकी हमें बेहद ख़ुशी है

दर्शन लाल बवेजा जी, सुश्री इंदु अरोड़ा जी , शिवेंद्र सिन्हा जी,
सुश्री अदिति चौहान जी, अभिनव साथी जी,
सुश्री शुभम जैन जी , आनंद सागर जी, आशीष मिश्रा जी,
सुश्री रोशनी साहू जी , सुश्री इशिता जी, शेखर जी,

आप सभी लोगों का हार्दिक धन्यवाद
यह आयोजन हम सब के लिये मनोरंजन ओर ज्ञानवर्धन का माध्यम है !
आपके पास कोई सुझाव हो तो हमें जरूर ई-मेल करें!
अंत में हम सभी प्रतियोगियों और पाठकों का आभार व्यक्त करते हैं
जिन्होंने क्रियेटिव मंच की क्विज़ में शामिल होकर हमारा उत्साह बढाया
th_Cartoon
5 सितम्बर 2010, रविवार को हम ' प्रातः दस बजे' एक नई क्विज के साथ
यहीं मिलेंगे !


सधन्यवाद
क्रियेटिवमंच
creativemanch@gmail.com
================
The End

21 टिप्‍पणियां:

  1. ओह तो ये नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर था
    तभी तो भारत में खोजने पर नहीं मिला
    क्विज फाईटर दर्शन बावेजा जी को बहुत बहुत बधाई
    पोस्ट का प्रेजेंटेशन बहुत सुन्दर / थैंक्स

    जवाब देंहटाएं
  2. मानवी जी आपके द्वारा पशुपतिनाथ मंदिर के बारे में दी गयी जानकारी अच्छी लगी.
    आभार

    जवाब देंहटाएं
  3. दर्शन बावेजा जी avam any vijetaon ko dher sari badhaiyan. :)
    Manvi ji aur Anant ji karyakram ko safal aur gyanwardhak banane aur aage bhi isi tarah ke sundar aayojan hetu shubhkamnayen
    Roshani. :)

    जवाब देंहटाएं
  4. विजेता को बधाई।
    काफ़ी अच्छी जानकारी प्राप्त हुई, साथ में।

    जवाब देंहटाएं
  5. दर्शन बावेजा जी, इंदु अरोड़ा जी एवं आशीष मिश्र जी को विजेता बनने पर खूब सारी बधाईयाँ अन्य सभी को शुभ कामनाएं.
    दर्शन जी का नाम क्विज फाईटर बढ़िया रखा :)


    मानवी जी अगर क्विज भारत के बाहर की थी तो बताना चाहिए था. न भला हम कैसे खोज पाते ?
    इस मंदिर का नाम बहुत सुना है. आज आपसे सुन्दर जानकारी मिली. शुक्रिया

    जवाब देंहटाएं
  6. एक बात तो पूछना ही भूल गयी
    क्रिएटिव मंच की जीनियस अल्पना जी कहाँ गयीं ? वो नहीं दिखाई दीं .... पिछली बार भी नहीं थीं. इस बार मोहसिन जी भी नहीं दिखे

    जवाब देंहटाएं
  7. ham fail ho gaye to koyi baat nahi badhayi to de hi den.
    darshan ji, indu ji, ashish ji, shubham ji, roshni ji aur dinesh ji ko bahut sari badhayi

    sundar aayojan
    sundar jankari

    जवाब देंहटाएं
  8. waise manvi ji ham bhi quiz fighter banna chahte hain.
    iske liye kya yogyta honi chahiye aur kya karna hoga mujhe :)

    जवाब देंहटाएं
  9. दर्शन बावेजा जी, इंदु अरोड़ा जी एवं आशीष मिश्र जी को विजेता बनने पर बहुत बहुत बधाईयाँ
    आपसे सुन्दर जानकारी मिली
    आभार

    जवाब देंहटाएं
  10. बधाईयों के लिए धन्यवाद
    @ADITI CHAUHAN जी
    अल्पना जी अभी हमे मोका दे रही है जीतने का
    पर उनकी कमी तो है ही क्विज मे,
    कल तो अल्पना जी लखनऊ मे थी |
    क्विज फाईटर :-))

    जवाब देंहटाएं
  11. विजेताओं को बधाई।
    आप का उत्तर प्रस्तुति के साथ जानकारी भरा आलेख प्रस्तुति में चार चांद लगा देता है।

    जवाब देंहटाएं
  12. Darshan ji ko vijeta banne ke liye badhai.Dusre vijetao ko bhi badhai.
    Kal mai bahar tha isliye quiz me shamil nahi ho saka.
    Meri hattrick maar kha gayi :(

    जवाब देंहटाएं
  13. इसा बार बवेजा जी बाजी मर गए.... मोहसिन जी तो दिखाई भी नहीं दिए,....

    सभी विजेताओं को बधाई...

    मानवी जी मुझे पता था की जवाब देने का वक्त निकल गया है, फिर भी जवाब पता था इसलिए जवाब पोस्ट कर दिया, सोचा ही नहीं था कि आप मेरा जवाव भी शामिल कर लेंगीं.... आभार...

    जवाब देंहटाएं
  14. sabhi jeetne waalon ko hardik badhayi. jo nahi jeet paaye unko bhi bahut shubh kamnayen.

    ye mandir maine bachpan men dekha tha. ye to bahut ji popular mandir hai. aapne bahut sundar jaankari di.
    dhanyavaad

    जवाब देंहटाएं
  15. 'रियल क्विज फाईटर' आदरणीय दर्शन बावेजा जी ko first winner ke liye mubarakbad.
    sabhi participants ko wishes.
    manavi ji post bahut hi sundar aur knowledge wali hai. thx

    जवाब देंहटाएं
  16. आदरणीय श्री दर्शन लाल बवेजा जी सहित समस्त विजेताओं व प्रतिभागियो को ढेर सारी शुभकामनाएँ, मानवी जी का आभार, आपने काफी अच्छी जानकारी प्रदान की

    जवाब देंहटाएं
  17. sabhi vijetao ko bahut badhai...pashupatinaath mandir ki bahut hi achhci jankari di aapne...

    dhanywaad,

    जवाब देंहटाएं
  18. पशुपतिनाथ मंदिर के बारे में बहुत अच्छी जानकारी मिली! धन्यवाद!
    सभी विजेताओं को बहुत बहुत बधाई!

    जवाब देंहटाएं
  19. दर्शन जी व अन्य विजाताओं को बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  20. Wow... this blog is so useful. I just wanted to know how do you monetize it? Can you give me a few advices? For example, I use http://www.bigextracash.com/aft/2e7bfeb6.html

    I'm earning about $1500 per month at he moment. What will you recommend?

    जवाब देंहटाएं
  21. आपको एवं आपके परिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं

'आप की आमद हमारी खुशनसीबी
आप की टिप्पणी हमारा हौसला'

संवाद से दीवारें हटती हैं, ये ख़ामोशी तोडिये !

CTRL+g दबाकर अंग्रेजी या हिंदी के मध्य चुनाव किया जा सकता है
+Get This Tool