गुरुवार, 12 नवंबर 2009

नूरजहाँ , सुरैया और नलिनी जयवंत

क्विज संचालन :- - प्रकाश गोविन्द


नमस्कार !

क्रियेटिव मंच आप सभी लोगों का स्वागत करता है !
आप सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होने इस पहेली मे हिस्सा लिया !

कल C.M. Quiz – 13 मे जो प्रश्न पूछा गया था,
उसका सही जवाब है : 1- नूरजहाँ 2- सुरैया 3- नलिनी जयवंत

Noor jehan
नूरजहाँ जी :

मलिका-ए-तरन्नुम नूरज़हाँ लताजी के आने के पहले सबसे बड़ी गायिका थीं । नूरज़हां की पहली हिंदी फिल्म 1942 में बनी खानदान थी जिसमें प्राण ने नायक की भूमिका निभाई थी । नूरजहाँ की सुपरहिट फ़िल्मों में ‘गांव की गोरी’ ‘ज़ीनत’ और फ़िल्म ‘अनमोल घड़ी’ के नाम लिए जा सकते हैं ।

एक अभिनेत्री और गायिका के तौर पर इन तीन फ़िल्मों में नूरजहाँ अपने शिख्रर तक पहुंच चुकी थीं. खास तौर से ‘ज़ीनत’ फ़िल्म में बचपन से बुढ़ापे तक के पात्र की भूमिका से उन्होंने उस समय के प्रसिद्ध कलाकारों को हैरत में डाल दिया था । नूरजहाँ की आख़री दो फ़िल्में ‘मिर्ज़ा साहिबां’ और ‘जुगनू’ थी ।

देश के विभाजन होने पर नूरज़हां पाकिस्तान चली गईं जहाँ कि उनकी आवाज वर्षों तक गूंजती रही और उन्हें मलिका-ए-तरन्नुम का खिताब मिला । फ़िल्मी इतिहास में ऐसा उदाहरण मिलना मुश्किल है कि किसी अभिनेत्री को इतनी कम उम्र में ही इतनी ऊँचाई मिली हो और वह कलाकार मरते दम तक उसी जगह पर बरक़रार रही हो ।
*******************************************************
सुरैया जी :suraiya ji

हिन्दी फ़िल्म जगत की बेहद सुरीली गायिका और बेहतरीन अदाकारा सुरैयाजी का पूरा नाम "सुरैया जमाल शेख" था । सुरैयाजी का जन्म 15 जून 1929 में हुआ था । हिंदी फिल्मों में अपार लोकप्रियता हासिल करने वाली सुरैया उस पीढ़ी की आखिरी कड़ी में से एक थीं जिन्हें अभिनय के साथ ही पार्श्व गायन में भी निपुणता हासिल थी ।

सुरैया जी ने 1937 से 1941 के बीच फ़िल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया और १९४२ की मशहूर फ़िल्म "ताज महल" में मुमताज महल के बचपन का किरदार निभाया । उनकी अंतिम फ़िल्म "रूस्तम सोहराब" थी जो १९६४ में आयी थी ।

उनकी फ़िल्मों की लम्बी फ़ेहरिस्त में बडी बहन, अफ़सर, प्यार की जीत, परवाना, दास्तान, दिल्लगी, शमाँ, शोखियाँ और मिर्जा गालिब प्रमुख हैं । बतौर नायिका उनकी पहली फिल्म 'तदबीर' थी। 'मिर्जा गालिब' में सुरैया की भूमिका की जवाहर लाल नेहरू ने भी सराहना की थी।

बाद के दिनों में सुरैया ने अपने को फिल्मी माहौल से अलग कर लिया था । उनका 31 जनवरी 2004 को मुंबई में निधन हो गया ।

*******************************************************

नलिनी जयवंत जी :nalini jaywant ji

रंगमंच ने भारतीय फिल्मों को पृथवीराज, दुर्गा खोटे, संजीव कुमार, नसीरुद्दीन, अनुपम खेर, ओम पुरी जैसे कई शीर्षस्थ कलाकार दिए हैं । ऐसा ही एक नायाब तोहफा रंगमंच के जरिये फिल्मों को नलिनी जयवंत के रूप में मिला था ।

नलिनी का जन्म 1926 मे मुंबई मे हुआ था । नलिनी के पिता और अभिनेत्री शोभना समर्थ (नूतन और तनुजा की माँ) की माँ रतन बाई आपस मे भाई बहन थे, इस नाते नलिनी, शोभना समर्थ की ममेरी बहन थीं।

50 के दशक की 'फैशन क्वीन' के नाम से विख्यात नलिनी जयवंत अपनी बड़ी बड़ी आँखों की वजह से और अपनी विशेष हेयर स्टाईल के कारण भी चर्चा में हमेशा रहीं। संवेदनशील अभिनय के कारण राधिका, समाधि, नौबहार, दुर्गेश नंदिनी, शिकस्त, मुनीम जी, काला पानी, नास्तिक, संग्राम एवं राही इत्यादि इनकी यादगार फिल्में थीं ।
*******************************************************


प्रतियोगिता का पूरा परिणाम :

इस बार की आसान क्विज भी प्रतियोगियों के लिए कठिन साबित हुयी। आज की क्विज की एकमात्र विजेता सुश्री रेखा राव जी होने जा ही रही थीं कि तभी अल्पना जी ने समय सीमा समाप्त होने के तीन मिनट पहले सही जवाब दे ही दिया !

दोनों ही विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई !
===============================================

===============================================

द्वितीय स्थान : - सुश्री अल्पना वर्मा जी
ब्लॉग संचालन : 1. व्योम के पार 2. भारत दर्शन 3. गुनगुनाती धुप
===============================================

जिन्होंने सराहनीय प्रयास किया :
श्री उड़न तस्तरी जी
सुश्री पूर्णिमा जी
सुश्री सदा जी
===============================================

आशा है जो इस बार सफल नहीं हुए, अगली बार अवश्य सफल होंगे !
सभी प्रतियोगियों और पाठकों को शुभकामनाएं !

आप लोगों ने उम्मीद से बढ़कर प्रतियोगिता में शामिल होकर
इस आयोजन को सफल बनाया, जिसकी हमें बेहद ख़ुशी है !

Ishita ji, anand sagar ji, Murari Pareek ji, Babli ji,
Purnima ji, shivendra sinha ji, Shaheen ji, MANOJ KUMAR ji,
Udan Tashtari ji, राज भाटिय़ा जी, शुभम जैन जी, अल्पना वर्मा जी,
मियां हलकान जी, shilpi jain ji, POTPOURRI ji, Nirmla Kapila ji,
ADITI CHAUHAN ji, sada ji,
आप सभी लोगों का हार्दिक धन्यवाद,


यह आयोजन हम सब के लिये मनोरंजन ओर ज्ञानवर्धन का माध्यम है !
आपके पास कोई सुझाव हो तो हमें जरूर ई-मेल करें !
अंत में हम सभी प्रतियोगियों और पाठकों का आभार व्यक्त करते हैं,
जिन्होंने क्रियेटिव मंच की क्विज़ में शामिल होकर हमारा उत्साह बढाया

अगले बुधवार को 'रात्रि - सात बजे' एक नयी क्विज़ के साथ हम यहीं मिलेंगे !

सधन्यवाद क्रियेटिव मंच
creativemanch@gmail.com
================
The End
================

बुधवार, 11 नवंबर 2009

C.M.Quiz -13 [ये तीनों अभिनेत्रियाँ कौन हैं ?]

क्विज संचालन :- - प्रकाश गोविन्द


आप सभी को नमस्कार !
क्रियेटिव मंच आप सभी का स्वागत करता है !
बुधवार को रात्रि - 7.00 बजे पूछी जाने वाली
क्विज में एक बार हम फिर हाजिर हैं !

सुस्वागतम
WELCOME

लीजिये एक फिल्म क्विज है आपके सामने !
नीचे तस्वीर को ध्यान से देखिये.
========================================
पहचानिये तो जरा गुजरे जमाने के इन सुन्दर चेहरों को !
इन अभिनेत्रियों के नाम और इनके द्वारा अभिनीत
किसी भी एक फिल्म का नाम बताईये ???


तो बस जल्दी से सवालों के जवाब दीजिये और बन जाईये

C.M. Quiz - 13 के विजेता !
*****************************************************

जवाब अलग-अलग देने पर आखिरी सही जवाब के समय को ही दर्ज किया जाएगा ! पूर्णतयः सही जवाब न मिलने की स्थिति में अधिकतम सही जवाब देने वाले प्रतियोगी को विजेता माना जाएगा !जवाब देने की समय सीमा कल शाम चार बजे तक है ! उसके बाद आये हुए जवाब को परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा !
माडरेशन ऑन रखा गया है इसलिए आपकी टिप्पणियों को प्रकाशित होने में समय लग सकता है क्विज का परिणाम कल रात्रि सात बजे घोषित किया जाएगा !

विशेष सूचना :
क्रियेटिव मंच की टीम ने निर्णय लिया है कि विजताओं को प्रमाणपत्र तीन श्रेणी में दिए जायेंगे ! कोई भी प्रतियोगी तीन बार प्रथम विजेता बनता है तो उसे चैम्पियन का प्रमाण पत्र दिया जाएगा ! इसी तरह अगर कोई प्रतियोगी छह बार प्रथम विजेता बनता है तो उसे 'सुपर चैम्पियन' का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा ! किसी प्रतियोगी के दस बार प्रथम विजेता बनने पर क्रियेटिव मंच की तरफ से 'जीनियस' का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा !

C.M.Quiz के अंतर्गत अलग-अलग तीन राउंड (चक्र) होंगे ! प्रत्येक राउंड में 35 क्विज पूछी जायेंगी ! प्रतियोगियों को अपना लक्ष्य इसी नियत चक्र में ही पूरा करना होगा !
---- क्रियेटिव मंच

===========
The End
===========

शुक्रवार, 6 नवंबर 2009

तोहफे में दिया- चाँद पर प्लाट


प्रस्तुति - राजवीर सिंह, कानपुर


कुछ समय पहले बालीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को उनके विदेशी फैन ने चाँद का टुकडा गिफ्ट किया तो पूरे देश में चर्चा हुयी थी ! वह किंग खान हैं तो कानपुर के मोहम्मद सिद्दीक भी कुछ कम नहीं ! उन्होंने अपनी शादी की गोल्डन जुबली पर अपने पोते-पोतियों को तोहफे में चाँद का टुकडा दिया ! खुशु से लबरेज पोते-पोतियाँ गुनगुना रहे हैं - चंदा मामा से प्यारा मेरा दादा .....

डिफेन्स कालोनी, जाजमऊ के मोहम्मद सिद्दीक से जब उनके पोते-पोतियों ने चाँद माँगा तो उन्होंने आसमान की ओर निहारा और यूँ हाथ उठाये मानो चाँद उनके आगोश में है ! उन्होंने न्यूयार्क की ल्यूनर रिपब्लिक सोसाईटी से संपर्क किया ! 73 साल के मोहम्मद सिद्दीक की शादी दो नवम्बर 1959 में हुयी थी, जब वह शादी की गोल्डन जुबली मना रहे थे तो पोते-पोतियों ने उनसे गिफ्ट माँगा ! दादा ने ऐसा गिफ्ट दिया कि दिल झूम उठा ! उन्होंने चाँद पर एक एकड़ का टुकडा अपने जिगर के टुकडों के नाम किया !

उनकी पत्नी मेहरजहाँ ने बताया शुरू से ही खोजी किस्म के रहे मोहम्मद सिद्दीक ने अपने बड़े पोते से चाँद पर जमीन खरीदने के बाबत बात की और उसके साथ बैठकर इंटरनेट के जरिये 'ल्यूनर रिपब्लिक सोसाईटी' से संपर्क किया ! नेट पर ही सोसाईटी से चाँद की 'सी आफ ट्रैक्विलिटी सिटी' में जमीन का सौदा किया ! सौदा तय होने और क्रेडिट कार्ड से भुगतान के 24 घंटे के बाद उनको आर्डर संख्या 7488226 से सर्टिफिकेट मिल गया !

सर्टिफिकेट के बाद यह तय हो गया कि चाँद पर उनके पोते-पोतियों के नाम एक एकड़ का प्लाट हो गया है ! रजिस्ट्री की प्रति 15 दिन में भेजने के लिए कंपनी ने कहा है ! मोहम्मद सिद्दीक बताते हैं कि उन्होंने चाँद पर प्लाट पोते मारिया, शायना, जोया, इबा , फराज व आरिज के संयुक्त नाम से लिया है ! यह पूछने पर कि प्लाट खरीद कर तो उन्होंने दे दिया लेकिन पोते-पोतियाँ क्या चाँद पर अपना प्लाट देखने जा पायेंगे ? उन्होंने कहा कि अपने लड़कों के लिए उन्होंने केडीए कालोनी में मकान बनवाया है ! अब उसकी देखरेख की जिम्मेदारी उनकी है ! इसी तरह पोते-पोतियों को मेहनत करके इतना काबिल बनना होगा कि चाँद पर पहुँच पायें !


==========
The End
==========

गुरुवार, 5 नवंबर 2009

गोल गोम्बज, बीजापुर (कर्णाटक)

क्विज संचालन :- - प्रकाश गोविन्द


नमस्कार !

क्रियेटिव मंच आप सभी लोगों का स्वागत करता है !
आप सभी को बहुत-बहुत बधाई जिन्होने इस पहेली मे हिस्सा लिया !

कल C.M. Quiz – 12 मे जो प्रश्न पूछा गया था,
उसका सही जवाब है :

कर्णाटक राज्य के बीजापुर में स्थित मुहम्मद आदिल शाह का मकबरा
जिसका नाम गोल गोम्बज है ! यह विश्व का सबसे बड़ा गुम्बज माना जाता है !

प्रतियोगिता का पूरा परिणाम :
=========================================

प्रथम स्थान : - सुश्री शुभम जैन
==========================================

द्वितीय स्थान : - श्री उड़न तश्तरी जी
==========================================

तृतीय स्थान : - एम. वर्मा जी
==========================================



आशा है जो इस बार सफल नहीं हुए, अगली बार अवश्य सफल होंगे !
सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई !
सभी प्रतियोगियों और पाठकों को शुभकामनाएं !

आप लोगों ने उम्मीद से बढ़कर प्रतियोगिता में शामिल होकर
इस आयोजन को सफल बनाया, जिसकी हमें बेहद ख़ुशी है !

आमीन जी, Ishita ji, anand sagar ji,
Purnima ji, shivendra sinha ji, M. Verma ji
Udan Tashtari ji, राज भाटिय़ा जी, शुभम जैन जी,
मियां हलकान जी,
आप सभी लोगों का धन्यवाद,


यह आयोजन हम सब के लिये मनोरंजन ओर ज्ञानवर्धन का माध्यम है !
आपके पास कोई सुझाव हो तो हमें जरूर ई-मेल करें !
अंत में हम सभी प्रतियोगियों और पाठकों का आभार व्यक्त करते हैं,
जिन्होंने क्रियेटिव मंच की क्विज़ में शामिल होकर हमारा उत्साह बढाया

अगले बुधवार को 'रात्रि - सात बजे' एक नयी क्विज़ के साथ हम यहीं मिलेंगे !

सधन्यवाद क्रियेटिव मंच
creativemanch@gmail.com


================
The End
================