कुछ दिनों पहले हमने पाठकों एवं प्रतियोगियों से क्विज के समय से सम्बंधित राय मांगी थी ! वोटिंग के जरिये अधिकतर लोग क्विज का समय सुबह रखने के पक्ष में थे ! बहुत से लोगों ने ई-मेल के द्वारा भी अपनी राय व्यक्त की और दिन भी परिवर्तित करने का अनुरोध किया था ! जिसके आधार पर क्रिएटिव मंच की टीम ने निर्णय लिया है कि अब C.M.Quiz प्रत्येक रविवार (Sunday) को सुबह - दस बजे आयोजित की जायेगी ! सभी प्रतियोगी रविवार को सवेरे दस बजे क्विज में शामिल होना न भूलें ! |
आज भी एक छोटा सा आयोजन किया गया है और अगर आप चाहेंगे तो यह आयोजन हर बुधवार को इसी समय किया जाएगा. इसके अंतर्गत एक चित्र दिखाया जाएगा. चित्र को देख कर एक उपयुक्त शीर्षक सुझाना होगा। सब से अधिक सटीक शीर्षक को हमारी निर्णायक टीम चुनेगी जिनका फ़ैसला अंतिम माना जाएगा। ★☆★☆★☆★☆★☆★☆★☆★★☆★☆★☆★☆★ प्रतियोगिता में शामिल होने की समय सीमा रविवार शाम चार बजे तक है ! उसके उपरान्त प्रतिक्रिया / प्रविष्टि को परिणाम में शामिल कर पाना संभव नहीं होगा ! ★☆★☆★☆★☆★☆★☆★☆★★☆★☆★☆★☆★ |
शीर्षक बताईये |
ध्यान से देखा आपने ये चित्र ? क्या इसको देखकर आपके दिल में कोई भाव ...कोई विचार ... कोई सन्देश उमड़ रहा है ? अगर आप चाहें तो शीर्षक बताने के अतिरिक्त चित्र से सम्बंधित कोई सुन्दर सी तुकबंदी ... कोई कविता - अकविता... कोई शेर...कोई नज्म..कोई दिल को छूती हुयी बात कह सकते हैं ! इतना अवश्य ध्यान रहे लेखन में मौलिकता होनी चाहिए ! पंक्तियाँ स्वयं आपके द्वारा रचित होनी चाहिए ! "श्रेष्ठ सृजन प्रतियोगिता- 1" का परिणाम अगले बुधवार रात्रि सात बजे प्रकाशित किया जाएगा ! |

